Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : उत्तराखंड में बदला कर्फ्यू का समय, शाम इतने बजे से घर से बाहर ना दिखें

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने बुधवार को नई एसओपी जारी की है जिसमे कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। नई एसओपी के अनुसार अब शहरी क्षेत्र में जरूरी और आवश्यक सेवा प्रदाता व्यापारिक प्रतिष्ठानों को छोड़क अन्य सभी संस्थान प्रत्कये दिन 2 बजे से बंद रहेंगे। राज्य में प्रत्येक रविवार को पूर्ण रूप से कर्फ्यू रहेगा। साथ ही सप्ताह के अन्य छह दिनों में शाम 7 बजे से प्रातः 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। राज्य सरकार के अग्रिम आदेशों तक समस्त सरकारी शिक्षण संस्थान-प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बोर्डिंग, डिग्री काॅलेज, पालीटेक्निक, आईटीआई व कोचिंक इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे तथा आॅनलाइन माध्यम से अध्ययन कार्य संपादित किए जाएंगे।
जिलों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों पुलिस को छोड़कर के अवकाश सीधे निदेशालय से स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। संबंधित जिले के जिलाधिकारी ही अवकाश स्वीकृत करने के लिए सक्षम होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें