Dehradun NewsHighlight

देहरादून : शेरेटन होटल की बड़ी पहल, कोरोना पॉजिटिव परिवारों को घर बैठे मिलेगा मुफ्त खाना

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना एक बार फिर से पहाड़ों में भी पैर पसार रहा है। वहीं बात करें देहरादून की तो देहरादून में हालात बेकाबू हो चले हैं। आए दिन 1000 से ज्यादा मामले देहरादून से सामने आ रहे हैं। वहीं इस बीच देहरादून के शेरेटन होटल ने बड़ी पहल की है। जी हां बता दें कि शेरेटन होटल ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के परिवारों के लिए खास पहल की शुरुआत की है। बता दें कि शेरेटन होटल कोरोना परिवारों को घर बैठे मुफ्त खाना उपलब्ध कराएगा। बता दें कि शेरेटन होटल सिर्फ देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के परिवार वालों को सेवाएं देगा वो भी उन मरीजों के परिवार को जो होटल के 7 केलोमीटर के क्षेत्र में रहते हैं। शेरेटन की इस पहल की हर औऱ चर्चा हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें