Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM तीरथ सिंह रावत ने दिए ट्रांसफर स्थगित करने के आदेश

देहरादून : CM तीरथ सिंह रावत ने आज राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर आदेश पारित किए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में corona संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस और अन्य विभागों के प्रशासनिक और अनुकम्पा के आधार पर हुए स्थानांतरण को छोड़कर शेष सभी स्थानांतरणों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। 

इसी प्रकार पुलिस विभाग में एसीपी के संबंध में प्राप्त विभिन्न प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु अपर मुख्य सचिव, कार्मिक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें सचिव वित्त, सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक सदस्य रहेंगे। CM तीरथ सिंह रावत लगातार corona के ताजा हालातों की समीक्षा कर बड़े फैसले ले रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें