Haridwar NewsHighlight

रुड़की में अस्पताल का कारनामा, रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज को कोरोना वार्ड में किया भर्ती, परिजनों ने किया हंगामा

रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर काफी हंगामा किया है उनका कहना है की उनके मरीज को तबियत खराब के चलते विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था आरोप है की कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही उनके मरीज को कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया गया

बता दें कि आजाद नगर चौक के पास स्थित विनय विशाल नाम के एक निजी अस्पताल में आज सोमवार को एक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है मरीज के परिजनों का आरोप है की वो बेहद ही गरीब है शनिवार को उनकी माता जी की तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद माता जी को विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था आरोप है की मरीज की कोरोना जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज को कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया गया जहाँ पर अगर किसी मरीज को कोरोना नहीं है तो भी उस वार्ड में कोरोना हो जाएगा।

आरोप है की उनसे 30 हजार की रकम भी ले ली गई है आरोप है की जिस मरीज को भर्ती कराया गया था उनका ऑक्सीजन लेवल बिलकुल सही था लेकिन फिर भी उनके मरीज को रिपोर्ट आने से पहले ही कोरोना घोषित करके जबरदस्ती कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया गया है हंगामे के बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से बात की जिसके बाद उनके मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें