HighlightNainital News

अंतिम विदाई : हल्द्वानी पहुंचा बच्ची सिंह रावत का पार्थिव शरीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचा, जहां पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ता की भीड़ रही। सांसद अजय भट्ट सहित कई विधायकों ने बच्ची सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्ची सिंह रावत के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है वो बेहद सरल स्वभाव के थे, कल ऋषिकेश स्थित एम्स में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था, जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी लाया गया, हल्द्वानी आवास के बाद उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई विधायक और नेता भी बच्ची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बच्ची सिंह रावत के निधन के बाद उनके परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें