HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : एंट्री ड्रग्स टास्क फोर्स और एसओजी को बड़ी सफलता, दंपत्ति गिरफ्तार

उधमसिंह नगर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर गरदपुर में एक टीम का गठन किया गया था जिसके तहत संयुक्त टीम को बीते दिन रविवार को बदरपुर क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया गदरपुर पुलिस एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की एक संयुक्त टीम ने गदरपुर के करतारपुर रोड पर एक मकान पर छापा मारा और वहां पर एक दंपत्ति को इस मैच भेजते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 53 ग्राम स्मैक और लगभग डेढ़ लाख रुपए की नगदी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दंपत्ति पूर्व में भी स्मगलिंग के जुर्म में जेल जा चुकी है। गदरपुर में लगातार शिकायत मिल रही थी जिस पर पुलिस की यह टीम लगातार नजर बनाए हुए थे और 17 अप्रैल की देर रात पुलिस ने यह छापेमारी की है और इन दोनों को गिरफ्तार किया है और इन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें