Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : पूर्व विधायक और सांसद बच्ची सिंह रावत के निधन पर सीएम तीरथ रावत ने जताया शोक

देहरादून : पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 4 बार के लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है। ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बच्ची सिंह रावत के निधन से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर है।  बता दें कि ऋषिकेश एम्स लाने से पहले वह हल्द्वानी की एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स आएगा लाया गया था जहां उन्हें आज अंतिम सांस ली. इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें