Nainital News
नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाए सवाल, कहा-कोरोना रोकथाम में सरकार विफल हुई

हल्द्वानी : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते दिन शनिवार रिकॉर्ड तोड़ मामले आए तो रिकॉर्ड तोड़ मौतें हुईं। वहीं सरकार ने अब सख्ती बढ़ा दी है। नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। देहरादून में शनिवार रविवार लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं बढ़ते मामलों पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने राज्य पर हमला किया है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य की आम जनता आज कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रही है और कोरोना के इस दौर में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई हैं. अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है. राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम में विफल साबित हुई है. नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की अपील भी की है।
ब