AIIMS Rishikesh NewsHighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: परिवार के 4 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव, निगेटिव आए शिक्षक की मौत

Breaking uttarakhand news

काशीपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र का है जहां पत्नी, बेटी समेत परिवार के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निगेटिव आये शिक्षक की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शिक्षक डिप्रेशन में आ गये थे।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला आवास विकास निवासी यहां एक इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे। विगत दिनों वह पत्नी और बेटी को लेने फैजाबाद गये थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने साथ ही भाई, भतीजी की कोरोना जांच कराई थी। 15 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट आयी तो शिक्षक की पत्नी, बेटी, भाई, भतीजी कोरोना पॉजिटिव आये, जबकि शिक्षक की रिपोर्ट निगेटिव आई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें