Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: PM मोदी ने संतों से की बात, कुछ देर बाद बड़ा ऐलान कर सकते हैं अवधेशानंद गिरी

हरिद्वार: कुंभ के दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ के आयोजन और अवधि को लेकर अवधेशानंद गिरी से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की है।

पीएम ने ट्वीट में लिखा, श्श्मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी, जिसके बाद अवधेशानंद को सुबह 11 बजे मीडिया से मुखातिब होने वाले हैं। संभावना है कि वह कुंभ को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें