AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा स्थगित, LT परीक्षा पर भी हो सकता है फैसला!

देहरादून: कोरोना का असर अब भर्तियों और परीक्षाओं पर भी नजर आने लगा है। सरकार ने कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए स्टाफ नर्स (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। माना जा रहा है कि एलटी भर्ती परीक्षा पर भी सरकार जल्द फैसला ले सकती है। हालांकि परीक्षा को समय पर संपन्न कराने के लिए पहले ही गाइडलाइन जारी की जा चुकी है।

Breaking uttarakhand news

उत्तराखंड की चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स के कुल 2,621 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को किया जाना हुआ था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों से 18 अप्रैल को होने वाली स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। अग्रिम आदेश आने के बाद परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें