Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को बताए बड़े सप्लायरों के नाम

Breaking uttarakhand news

देहरादून: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 74 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तस्कर तौफीक और मुफीद रामपुर के रहने वाले हैं।

दोनों ही लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी पुलिस ने सीज किया हैं। दोनों बरेली से स्मैक लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करते थे। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बड़े सप्लायरों के नाम भी बताए हैं। अब पुलिस जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें