AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: सचिवालय में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी, आदेश जारी

देहरादून: कोरोना के बढ़ते कहर के साथ फिर से पाबंदियों को दौर भी लौट आया है। कोरोना के मामले हर दिन नया निकाॅर्ड बना रहे हैं। ऐसे में सरकार ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कल ही राज्यभर में पाबंदियों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी। अब सचिवालय में प्रवेश को पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

ban on outsiders in secretariat

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। सचिवालय में सांसद विधायक मंत्री और सचिवालय के स्टाफ के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पत्रकारों को भी सचिवालय में आने-जाने के लिए पाबंद कर दिया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें