AIIMS Rishikesh NewsHighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : व्यापारियों का बड़ा फैसला, 8 बजे बंद कर देंगे बाजार

Breaking uttarakhand news

किच्छा: देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामला तेजी से बढ़ने के कारण ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में नगर का बाजार रात 8 बजे से बंद करने का फैसला लिया है। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने प्रशासन के अनुरोध पर कोविड-19 महामारी के कहर को देखते हुए रात्रि 8 बजे के बाद बाजार बन्द का समर्थन किया।

उन्हांेने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रशासन के साथ है। सरकार की ओर से जो भी एडवाइजरी जारी की जाएगी, उसका पूर्ण पालन किया जाएगा। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों के समर्थन से नगर में कोविड महामारी पर काबू पाने के लिए नगर क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।

इनमें व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर अनावश्यक भीड़ एकत्र ना करने, सैनेटाइजेशन कराने, मंगलवार को पूर्ण बाजार बंदी करने, मास्क का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया है। महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, मनमोहन सक्सेना, महेंद्र गोयल, अमित श्रीवास्तव सहित समस्त बैंकों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें