AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

बड़ी खबर: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, 24 घंटे में इतनी मौतें

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: देश में नए कोरोना के मामले रोजाना नया रिकाॅर्ड बना रहे हैं. देश में पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 217,353 नए कोरोना केस आए और 1185 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,18,302 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 200,739 नए केस आए थे. वहीं पिछले साल 30 सितंबर को देश में ग्यारह सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी.
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी.

15 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 30 हजार 359 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.23 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 88 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 10 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें