Dehradun NewsHighlight

देहरादून से बड़ी खबर : पहाड़ चढ़ेंगे मैदान में तैनात दारोगा, लिस्ट शाम तक होगी जारी

dig niru garg
देहरादून : कभी पहाड़ न चढ़ने वाले दारोगा जल्द ही पहाड़ में नज़र आएंगे। जी हां इसकी जानकारी डीआईजी नीरु गर्ग ने दी है। जानकारी मिली है कि गढ़वाल रेंज से आज देर शाम तक दरोगाओं के तबादले  की लिस्ट जारी हो जाएगी। जानकारी देते हुए डीआईजी नीरू गर्ग ने बताया की लिस्ट में उन दरोगाओं  का नाम पहले शामिल रहेगा जिन्होंने अभी तक पहाड़ में अपनी सेवाएं नहीं दी. उसके बाद वो दरोगा लिस्ट में शामिल रहेंगे जो पहाड़ में केवल कुछ साल गुज़ार कर लंबे वक्त से मैदानों में डटे हैं।
बता दें कि इसी साल डीजीपी अशोक कुमार के आने के बाद ट्रांसफर नीति में बदलाव हुआ था. जिसमे डीजीपी ने फैसला लिया था अब मैदान में 8 साल और पहाड़ी जनपदों में 4 साल तैनात रहने के बाद अधिकारियों का तबादला किया जाना है जिसके तहत पहले चरण में इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर्स किये गए थे और अब गढ़वाल रेंज स्तर से दरोगाओं की ट्रांसफर  लिस्ट जारी की जाएगी…जिसके  लिए कि काफी दिनों से मंथन चल रहा था.
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें