Haridwar News

अटकलों पर लगा विराम : 30 अप्रैल तक जारी रहेगा हरिद्वार कुंभ, फोर्स की होगी वापसी

आपको जानकारी है कि 14 अप्रैल को हरिद्वार कुंभ का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बैसाखी पर्व संपन्न हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ाई गई कि सरकार कुंभ मेला समय से पहले खत्म करने की घोषणा करेगी जिस पर विराम लगाया गया है। सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मेला अवधि 30 अप्रैल तक ही है। इसे घटाने पर विभाग के स्तर से कोई प्रस्ताव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक सरकार आने वाले दिनों में कोविड संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें