Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

हरिद्वार : उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। बीते दिन प्रदेश भरसे 1953 मामले सामने आए वहीं 13 लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड में कोरोना तेजी से फैल रहा है खास तौर पर देहरादून और हरिद्वार में हालात बेकाबू हो चले। वहीं इस बीच बड़ी खबर है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुसुम कंडवाल घर में ही आईसोलेट हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कुसुम कंडवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मित्रों आज मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालांकि 4 दिन से मैंने अपने आप को सेल्फ आइसोलेट कर रखा था हल्का सा फीवर होने पर मैं परिवार से अलग हो गई थी फिर भी 4 दिन पहले अगर कोई मेरे संपर्क में आया हो तो प्लीज सावधानी रखें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें