AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: 24 घंटे में Corona के 1 लाख 84 हजार से ज्यादा मामले, हर दिन बन रहा नया रिकाॅर्ड

Breaking uttarakhand news
corona

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंच गया है. इस साल पहली बार कोरोना से रोजाना मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,84,372 नए कोरोना केस आए और 1027 लोगों की जान चली गई है.

82,339 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले सोमवार को 161,736 नए केस आए थे. पिछले साल 2 अक्टूबर को 1069 संक्रमितों की मौत हुई थी. देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी.

13 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 11 लाख 79 हजार 578 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 26 लाख 46 हजार 528 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें