Big NewsNainital News

उत्तराखंड : गली नंबर-5 में मची अफरा-तफरी, पहले साथ खाना खाया, फिर भाई को मार दी गोली

Breaking uttarakhand news

रामनगर: रामनगर में देर रात हत्या से सनीसनी फैल गई। यहां बीती रात लगभग 3 बजे मालधन चौड़ की गली नम्बर-5 निवासी भगत (50) पुत्र बलबीर को उसी के ममेरे भाई सुल्तानपुर पट्टी निवासी ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 11 बजे तक भगत के घर पर दोनों ने साथ खाना खाया। उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

भगत का ममेरा भाई उस समय तो चला गया। लेकिन, रात लगभग 3 बजे वो फिर से आ धमका। उसने दरवाजा खुलवाया। जेसे ही भगत ने दरवाजा खोला सुल्तानपुर पट्टी निवासी खनन माफिया ममेरे भाई ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मालधन चैकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें