Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ONGC में कोरोना का कहर जारी, 11और पॉजिटिव

देहरादून : उत्तराखंड में Corona का कहर लगातार बढ़ रहा है। स्कूलों से लेकर FRI और ONGC जैसे संस्थान कोरोना की चपेट में हैं। IIT रुड़की में भी Corona पैर पसार चुका है। ONGC में वैज्ञानिकों समेत 11 और अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ONGC पॉजिटिव अधिकारियों, कर्मचारियों की संख्या 102 पहुंच गई है। सभी को उनके आवासों में ही आइसोलेट किया गया है।

ONGC अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीत वासन ने बताया कि संक्रमण और अधिक न फैले। इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। संस्थान परिसर में सैनिटाइजेशन के साथ ही वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन कराया जा रहा है।

संक्रमित वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके आवासों में ही दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। कुछ संक्रमितों को अस्पताल में ही रखा गया है। संस्थान परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। संक्रमितों की जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें