Big NewsNational

बड़ी खबर : वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, 5 की हालत गंभीर

corona vaccine

दिल्ली से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैं और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली यह सबसे बड़ा हॉट स्पॉट के रूप में माना जा रहा है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आई है। 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। हालांकि ज्यादातर डॉक्टरों में संक्रमण का हल्का असर है। सबने एहतियातन के तौर पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वहीं 5 डॉक्टरों की हालत गंभीर है। इन सभी की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। हालत बिगड़ने पर सभी डॉक्टरों को तत्काल गंगाराम अस्पताल के ही कोविड वार्ड में भर्ती किया है। जानकारी मिली है कि इनमें से अधिकांश डॉक्टर कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ले चुके हैं। दोनों डोज लेने के बाद भी इनके कोरोना संक्रमित होने को लेकर अस्पताल में तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि वैक्सीन को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें