AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: वैक्सीनेशन पर लग सकता है ब्रेक, खत्म होने वाला है वैक्सीन का स्टॉक

Breaking uttarakhand news

देहरादून: देशभर में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। वैक्सीन का स्टाक खत्म होने की कई राज्यों से खबरें आ रही हैं। उत्तराखंड में भी वैक्सीनेशन अभियान कोफी तेजी से चल रहा है। लगातार कोरोना के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन अभियान को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन जिस तेजी से वैक्सीन समाप्त हो रही है। उसके मुकाबले केंद्र से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है।

गुरूवार को राज्य में कोरोना वैक्सीन की डोल एक लाख से अधिक लोगों को लगाई गई। अगर आज और कल भी इसी तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चला तो, एक दो दिन के भीतर ही वैक्सीन का कोटा समाप्त हो जाएगा। राज्य में वैक्सीन की महज डेढ़ से दो लाख डोज ही बाकी हैं। केंद्र से वैक्सीन नहीं मिली तो टीकाकरण रुक जाएगा। अब तक केंद्र से कुल 13 लाख डोज मिली हैं। ग्यारह लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि केंद्र को डिमांड भेज दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें