Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : ONGC के 25 अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव, परिसर सील!

Breaking uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। खबर आ रही है कि ओएनजीसी के 25 अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। अधिकारियों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के कारण परिसर को सील कर दिया गया है। कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ओएनजीसी में भी अधिकारियों की कोरोना जांच कराई गई थी, जिनकी रिपोर्ट आज पाॅजिटिव आई है। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके भी कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें