HighlightNainital News

उत्तराखंड : दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी, अब जाएंगे जेल!

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : दहेज के खातिर बहू को प्रताड़ित करने वाले दहेज लोभीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में अपने पति सास-ससुर और जेठ जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम निवासी वैला पंत की शादी 20 अप्रैल 2018 को बरहनी बाजपुर निवासी सूरज भट्ट के साथ थी।

परिवार वालो ने शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए और दहेज भी दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसको परेशान करने लगे। जिसके बाद अब उसने पुलिस में शिकायत की है। एसपी सिटी ने बताया की महिला की शिकायत पर उसके पति सूरज भट्ट, ससुर कैलाश भट्ट, सास छाया भट्ट सहित जेठ मुकेश भट्ट और जेठानी मेघा पंत के खिलाफ 323, 504, 506, 498 A और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें