HighlightNainital News

रामनगर में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 9 लोग आये कोरोना पॉजिटिव

uttarakhand corona

रामनगर – क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।आज 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन द्वारा भी लोगों को बार बार सतर्क रहने को बोला जा रहा है।कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें गौजानी,कोटद्वार रोड़, पीरुमादारा,कोसी रोड़,ढिकुली, भरतपुरी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें, सामाजिक दूरियों का पालन और शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये नियमों का पालन करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें