AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कोरोना का कहर जारी, चार जिलों के जज पाॅजिटिव

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में कोरोना कहर लगातार जारी है। हर आम और खास कोरोना पाॅजिटिव पाए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों रोजाना 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना ने किस तरह से फिर रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार की एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के सैंपल लिए। तीनों जज भी संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. एसके झा के अनुसार तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें