AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational
बड़ी खबर: भारत में आ रहे सबसे ज्यादा कोरोना केस, 24 घंटे में इतने नए मामले

नई दिल्ली: कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के हर दिन रिकाॅर्ड मामले सामने आ रहे हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 96,982 नए कोरोना केस आए और 446 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 50,143 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले दिन एक लाख तीन हजार नए कोरोना केस आए थे.
एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 25 करोड़ 2 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.
