Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: CM तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दी पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून: भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकानाएं दीं। उनहोंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। सत्ता में आने के बाद भाजपा जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करती है।
पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2014 में 34 साल की पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनाई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में बीजेपी की बहुत अच्छे से चली। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने 2 संसदीय सीटें जीतकर अपनी शुरुआत की, उस पार्टी ने 2014 में 282 सीटें जीती। कहा कि आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने है।