HighlightUttarakhand

बड़ी खबर, नहीं टलेगी एलटी भर्ती परीक्षा, इस तारीख को होगी आयोजित, सूचना जारी

देहरादून। उत्तराखंड में रोजगार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी है। एलटी भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एलटी भर्ती परीक्षा का आयोजन करा रहा है। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों परीक्षा के मई या जून तक टालने के कयास सामने आ रहे थे। लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साफ कर दिया है कि ये परीक्षा अप्रैल में ही होगी। ये परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 से 12 तक चलेगी जबकि दूसरी पारी 2 से 4.30 की होगी। आपको बता दें कि ये परीक्षा बहुप्रतीक्षित है। तकरीबन पचास हजार युवाओं ने इस परीक्षा में आवेदन किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें