Dehradun NewsHighlight

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया सचिवालय में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण

देहरादून : देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में वैक्सीनेश का अभियान जारी है। अब तक सफाई कर्मचारियों से लेकर स्वास्थ कर्मियों और मीडिया कर्मियों समेत तमाम विभागों के लोगों और आम जनता को वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं आज सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण के बाद भी कोविड ऐप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने का एवं लगातार मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि “दवाई भी, कड़ाई भी” का अनुपालन अवश्य करें। ज्ञातव्य हो कि सचिवालय परिसर में कोविड – 19 टीकाकरण के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें