HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : सील अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 4 महीने की गर्भवती की मौत, हंगामा

उधमसिंहनगर जिले के दिनेशपुर में महिला की मौत से अस्पताल में हंगामा मच गया। जी हां बता दें कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान अधिक खून बहने से 4 महीने की गर्भवती की मौत हो गई। इससे भड़के मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजनों ने डाक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर उपचार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के अमृतनगर, नंबर दो निवासी तपन घरामी की पत्नी सावित्री 4 महीने की गर्भवती थी। शनिवार को गर्भ में समस्या होने पर उसके परिजन उसे नगर स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने सावित्री का आपरेशन करने को कहा और ऑपरेशन के दौरान ज्यादा खून बहने से डॉक्टर उसे लेकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां रविवार को महिला की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि काशीपुर में भी महिला का ऑपरेशन किया गया। मौत की खबर मिलने ग्रामीण व स्‍वजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। उधर तपन घरामी ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक सावित्री की दो साल की बच्ची है।

जानकारी मिली है कि कुछ महीने पहले ही डिप्टी सीएमओ डा. हरेंद्र मलिक ने अस्पताल की जांच की थी। इस दौरान खामियां मिलने और अवैध रूप से ऑपरेशन कक्ष बनाये जाने पर अस्पताल को सील कर दिया था, लेकिन बाद में अस्पताल पहले की तरह संचालित होने लगा। जबकि अस्पताल में कोई भी डा. नियमित रूप से नहीं मिलता है और न ही ओपीडी देखी जाती है। जबकि प्रतिदिन यहां तमाम प्रसव होते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें