अक्षय कुमार के बाद गोविंदा कोरोना पॉजिटिव, खुद हुए क्वारंटीन

मायानगर मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब कोरोना ने फिल्ट इंडस्ट्री में भी हमला बोल दिया है। जी हां एक के बाद एक कर कई दिग्गद अभिनेता कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गोविंदा इस वक्त होम क्वारंटीन में हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताते हुए अभिनेता ने कहा कि ‘कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने की सावधानी बरती उसके बाद भी इस वायरस से संक्रमित हो गया हूं। घर के बाकी सदस्यों का टेस्ट हुआ लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पत्नी सुनीता कुछ वक्त पहले ही कोरोना संक्रमण से रिकवर हुई हैं।
गोविंदा ने आगे कहा कि ‘मैं इस वक्त घर पर आइसोलेशन में हूं और सभी नियमों का पालन कर रहा हूं। मैं सभी से गुजारिश करना चाहता हूं कि सभी लोग सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें।