Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना निगेटिव

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। उत्तराखंड में एक ओऱ जहां चुनावी माहौल है। वहीं तीरथ सिंह रावत कोरोना निगेटिव पाए गए है। अब कल से वो फील्ड में उतरेंगे और जनता के बीच होंगे। सीएम जनता से सीधे संवाद करंगे। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत साथ ही में सल्ट उपचुनाव का प्रचार प्रसार करते भी नजर आएंगे।

आपको बता दें कोरोना निगेटिव होने की जानकारी खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर दी है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का तथा मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूँ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें