HighlightNainital News

अजय भट्ट बोले : BJP जीतने जा रही है सल्ट उपचुनाव, कांग्रेस सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है

ajay bhatt

हल्द्वानी : सल्ट उपचुनाव पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा की भाजपा का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज विश्व में नम्बर वन की पार्टी बनी है। भाजपा के कार्यकर्ता पहले देश फिर पार्टी और उसके बाद फिर हम के सिद्धांत पर काम करने वाले है। भाजपा सल्ट उपचुनाव जीतने जा रही है और कांग्रेस सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, जबकि सल्ट के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के किए गए कार्य से जनता आज भी प्रभावित है, इसलिए पार्टी ने उनके बड़े भाई महेश जीना को सल्ट से उम्मीदवार बनाया है।

सांसद अजय भट्ट का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तक सल्ट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कही थी और कहा था की सल्ट सीट पर सुरेंद्र सिंह जीना के परिवार का हक है, इसलिए वहां से भाजपा को वॉकओवर दे देना चाहिए लेकिन कांग्रेस के अन्य नेताओं की सहमति हरीश रावत के बयान से नहीं थी, इसीलिए भाजपा ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश सिंह जीना को सल्ट से उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। सल्ट में भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें