Big NewsTehri News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: जंगल गए थे 5 युवा, 4 की मौत, एक अब भी लापता

नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर है। यहां शिकार करने जंगल गए पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और एसडीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की मौत गोली लगने और अन्य तीन की कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

भिलंगना स्थित राजस्व क्षेत्र के दूरस्थ गांव कुंडी में पांचांे दोस्त शिकार करने के लिए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई है, जिनमें से तीन शवों को बेलेश्वर अस्पताल में मध्य रात्रि को लाया गया। उनकी पहचान सोबन सिंह(27 वर्ष), पंकज सिंह( 23 वर्ष) और अनुज पंवार(24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, संतोष पंवार की गोली से मौत हुई है, उसका शव गांव में ही रखा है, जबकि एक अन्य युवक का कुछ पता नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें