AIIMS Rishikesh NewsBig NewsNational

बड़ी ख़बर : बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में 89 हजार मामले, हालात चिंताजनक

Breaking uttarakhand news
corona

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू हो गया है. हालात चिंताजनक हो गए हैं. हर दिन कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है. देश में छह महीने बाद पहली बार रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 89,129 नए कोरोना केस आए और 714 लोगों की जान चली गई है.

हालांकि 44202 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 70 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 2 अप्रैल तक देशभर में 7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 93 हजार 795 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें