Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कार हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, 5 घायल

Breaking uttarakhand news
मसूरी: राज्य में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार एक के बाद एक दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास दिल्ली की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क के ऊपर वाले बैंड से नीचे सड़क पर गिर गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पानी वाले बैंड के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें