HighlightNainital News

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नैनीताल DM सख्त, कहा- नहीं करने दें इनको प्रवेश

नैनीताल: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सीएम ने ऐसे राज्य जहां कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, से आने वाले लोगों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने पर एंट्री देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नैनीताल डीएम सतर्क हो गए हैं। बता दें कि शुरुआत में नैनीताल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे और कोरोना मरीजों के मिलने के सिलसिला अभी भी नैनीताल में जारी है।

वहीं नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि महाराष्ट्र, केरला, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडू, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान से जनपद में आगमन करने वाले व्यक्तियों को एक अप्रैल से जनपद में प्रवेश के लिए 72 घण्टे के भीतर कराई गई आरटीपीसीआर जाॅच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। डीएम ने निर्देश दिए कि इन राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को बिना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाए जनपद में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में संक्रमण की स्थिति पर नियंत्रण के लिए अब अधिक संक्रमण वाले 12 राज्यों से आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव जाॅच रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है। किसी भी माध्यम (सड़क, रेल एवं वायु मार्ग) से आने वाले व्यक्तियों पर ये नियम लागू होंगे। DM गर्ब्याल ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जनता से सामाजिक दूरी का अनुपालन करने, मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन आदि से हाथ धौने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें