Dehradun NewsHighlight

अच्छी खबर। दून से जल्द शुरु होंगी ये फ्लाइट्स, जारी हुआ शेड्यूल

देहरादून से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून के जालीग्रांट एअरपोर्ट से जल्द ही सात नई फ्लाइट्स शुरु होने जा रहीं हैं। अप्रैल और मई से क्रमवार ये फ्लाइट्स शुरु हो जाएंगी। इन फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी हो गया है। अप्रैल में तीन और मई में चार नई फ्लाइट्स शुरु की जाएंगी।

ये फ्लाइट्स हरिद्वार में लगे कुंभ के मद्देनजर अहम हैं। इसके साथ ही चार धाम यात्रा भी जल्द शुरु होने वाली है। माना जा रहा है कि इन फ्लाइट्स के शुरु होने से यात्रियों को आने जाने में सुविधा होगी। दूर से आने वालों यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इंडिगो 18 अप्रैल से प्रयागराज और 20 अप्रैल से अहमदाबाद के लिए उड़ाने शुरु कर देगा। मई में इंडिगो के जरिए लखनउ, बंगलुरू, दिल्ली, जयपुर के लिए नई फ्लाइट्स शुरु हो जाएंगी।

हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एअरपोर्ट पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। 12 राज्यों के यात्रियों से कोविड 19 निगेटिव रिपोर्ट होने की 72 घंटे के भीतर की रिपोर्ट दिखानी होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें