Haridwar NewsHighlight

जंगल में मिला युवती का शव, चारा लेने निकली थी घर से

 

लक्सर के खानपुर इलाके के चंद्रपुरी खादर गांव के एक जंगल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती पशुओं के लिए चारा लेने जंगल की तरफ गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर युवती के परिजन पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

 

दरअसल चंद्रपुरी खादर गांव जंगल में 21 साल की एक युवती मंगलवार को दोपहर पशुओं के लिए चारा लेने निकली थी। काफी देर तक युवती घर वापस नहीं लौटी। इस दौरान रात हो गई। परेशान परिजनों ने युवती की तलाश शुरु की लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई।

 

बुधवार की सुबह युवती का शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या हुई है और पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें