Haridwar NewsHighlight

4 और 5 अप्रैल को हरिद्वार रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

हरिद्वार : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 4 और 5 अप्रैल को हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह अमरापुर घाट, सतनाम साक्षी घाट और स्वामी सर्वानंद घाट का लोकार्पण करेंगे। वह उसके बाद अब पुलिस प्रशासन  अपनी तैयारी में जुट गया है और साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार कर रहा है ताकि जाम की स्थिति कराना है।

बता दें कि इससे पहले मोहन भागवत 2019 में हरिद्वार आए थे। उन्होंने आरएसएस के धर्म जागरण मंच की ओर से पतंजलि योगपीठ में आयोजित साधु स्वाध्याय संगम में शिरकत की थी। उन्होंने कहा था कि साधु समाज ही देश को विश्व गुरु बनाने की ताकत रखता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से काम करने का आह्वान किया था। साथ ही धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए काम करने पर बल दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें