Dehradun NewsHighlight

रायवाला पुलिस को फोन आया : साहब! जल्दी आओ, कमरा खोला तो उड़े परिजनों के भी होश

देहरादून के रायवाला में आत्महत्या का मामला सामने आया है। जी हां बता दें कि रायवाला पुलिस को 30 मार्च की रात करीब 11.10 बजे फोन आया कि साहब जल्दी आओ..युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है…दरवाजा खोलने को कहा लेकिन नहीं खोला..आप जल्दी आओ…ये सूचना मिलने पर पुलिस मौके की तरफ दौड़ी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सामने का नजारा देख पुलिस समेत परिजनों के होश उ़ड़ गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनको फोन कर सूचना दी कि रायवाला के हरिपुर कलां में एक व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंज है। पुलिस ने दरवाजे को तुड़वाया। तो नजारा देख होश उड़ गए। पुलिस और परिजनों ने देखा कि कमरे में व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। व्यक्ति के पास एक डिब्बी पड़ी थी। मौके पर उक्त व्यक्ति के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस और परिजनों द्वारा तुरंत उसे 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया जहं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विनोद नौटियाल (38 वर्ष) पुत्र चिन्तामणी नौटियाल है। वह ग्राम बैराजकुंड विकासखंड घाट जनपद चमोली गढ़वाल का मूल निवासी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें