Almora NewsBig News

सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की सेना तैयार, स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खलेगी हरदा की कमी

salt almoda

अल्मोड़ा : सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बता दें कि आज भाजपा प्रत्याशी स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना ने नामांकन भरा तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पचोंली ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। वहीं दोनों पार्टियां सीट जीतने के लिए दम लगा रही हैं।

बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने अपनी सेना तैयार कर ली है। जी हां बता दें कि कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार के लिए अपनी सेना को तैयार कर लिया है।आपको बता दें कि कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है जिसमे सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, विधायक करण महरा, विधायक काजी, सुरेंद्र सिंह नेगी, हरीश रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गजों का नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि हरीश रावत की कमी कांग्रेस को खलेगी। हमेशास से राजनीति में सक्रिय रहने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार जारी है। कांग्रेस को इस चुनाव में जरुर हरदा की कमी खलेगी। क्योंकि वो हमेशा से जनता के बीच रहे और आम बनकर काम किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें