Almora NewsHighlight

भाजपा प्रत्याशी मेहश जीना आज करेंगे नामांकन, तमाम मंत्री समेत सांसद भी पहुंचे केंद्र

bjp salt

अल्मोड़ा : सल्ट सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस तैयार हैं। दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है जिसके बाद उत्तराखंड में एक बाऱ फिर से चुनावी माहौल बन गया है। आपको बता दें कि भाजपा ने स्व. विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश को चुनाव के मैदान में उतारा है। वहीं आज नामांकन के लिए भाजपा के मंत्रियों और नेताओं का तहसील मुख्यालय में जमावड़ा लग गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली का काफिला तुराचौरा रोड पर पहुंच गया है। बता दें कि कांग्रेस को जरुर इस चुनाव में हरीश रावत की कमी खलेगी। क्योंकि वो आईसोलेशन में हैं वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

आपको बता दें कि नामांकन के लिए तमाम मंत्री और विधायक भिकियासैंण पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी महेशी जानी आज भिकियासैंण में नामांकन भरेंगे और साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी भी। आपको बता दें कि सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के नामांकन को भाजपाई तहसील कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र पहुंचे। इनमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत शामिल है जो सुबह ही भिकियासैंण पहुंच गए थे। पर्चा दाखिल करनेकरन के बाद भाजपाई मध्याह्न 12 बजे स्याल्दे ब्लाॅक के छियाणी खेल मैदान में चुनावी जनसभा होगी। इधर भाजपा प्रत्याशी के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली अपना नामांकन कराएंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें