HighlightNainital News

उतराखंड : कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सादगी से मनाई होली, बोले : कारोना नियमों का रखें ध्यान

हल्द्वानी : हल्द्वानी में भी होली के पर्व को लोग उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं तो वहीं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी अपने आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सादगी से होली का पर्व मनाया, इस दौरान कार्यकर्ता उनको अबीर और गुलाल लगाने में मस्त रहे।

वहीं, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार होली को व सादगी से मना रहे हैं क्योंकि कोविड़ लगातार बढ़ रहा है और हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व उत्साह और उमंग एकता भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।

आज के दिन पुराने गिले-शिकवे दूर करके हम एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और लोगों को होली के पर्व को सतर्कता पूर्वक मनाने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें