HighlightNainital News

उत्तराखंड : स्कूल में लगी आग, सामान जलकर राख

File Photo

नैनीताल : होली के दिन तल्लीताल राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में आग लग गई, जिससे कमरे में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। अग्निशमन की टीम जब तक मौके पर आती, उससे पहले ही स्कूल के कमरे में रखा हुआ सामान पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

स्कूल की प्रधानाचार्य शाहिदा परवीन ने कहा है कि आग लगने के दौरान स्कूल से लोहा पीतल के साथ कई महत्पूर्ण सामान भी गायब हो गया है जिससे चोरी की भी आशंका बनी हुई है। आज सुबह करीब 4 बजे इस स्कूल में आग लग गयी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिग्रेड को इसकी सूचना दी मगर फायर ब्रिगेड के आने तक कमरे में मौजूद लकड़ी की आलमारियां किताबों सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह से जल चुका था।

प्रधानाचार्य ने कहा है कि यह चोरी का मामला हो सकता है क्योंकि कमरे में रखे पीतल के बर्तन व काफी सामान गायब है जबकि कागज जले हुए हैं लेकिन बाकी कीमती सामानों के अवशेष भी नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमरे में चोरी करने के बाद ही उसमें आग लगा दी गई हो। उन्होंने कहा कि जब से स्कूल बंद है तब से स्कूल प्रांगण में असामाजिक तत्व घुस जाते हैं इसकी उनके द्वारा पुलिस में कई बार शिकायत की गई मगर कोई सुनवाई नही हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें