Big NewsUttarakhand

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मनी होली, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल

bjp headoffice

 

बीजेपी के देहरादून के बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश कार्यालय में भी होली की धूम देखने को मिली है। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में होली के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी के संगठन मंत्री अजय कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। बीजेपी के कार्यकर्ता और नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में फूलों की होली खेली। इसके साथ ही जमकर अबीर गुलाल भी उड़ाया गया।  होली के पारंपरिक गीतों पर बीजेपी कार्यकर्ता काफी देर तक थिरकते रहे।

हालांकि कोरोना के चलते होली की धूम कुछ कम ही दिखी। सत्ता में होने के बावजूद प्रदेश कार्यालय में कम ही कार्यकर्ता दिखे। वहीं खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित हैं और इन दिनों बीजापुर सेफ हाउस में ही हैं. होली के दिन भी वो सेफ हाउस में ही रहें। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक दिन पूर्व ही कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल ली थी। होली के दिन मदन कौशिक अपने गृह क्षेत्र हरिद्वार पहुंच गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें