Big NewsUttarakhand

देश के साथ पूरे राज्य में होली की धूम, कोरोना के चलते सावधानी बरत रहे लोग

holi in uttarakhand

 

पूरे देश के साथ उत्तराखंड में होली की धूम है। उमंग और उल्लास के बीच पूरे राज्य में होली मनाई जा रही है। राज्य के अलग अलग हिस्सों से होली की धूम की खबरें आ रहीं हैं। हालांकि शहरी इलाकों में कोरोना के चलते होली के उल्लास में कुछ कमी देखी जा रही है। कई जगहों पर लोग घरों में ही और बाहर नहीं निकले हैं। सड़कों पर भी भीड़ कम ही नजर आ रही है।

हालांकि राज्य के ग्रामीण इलाकों में होली की धूम है। अधिकतर ग्रामीण इलाकों में होल्यारे घूम घूम कर होली मना रहें हैं।

कुमाऊं में होली की खासी धूम देखने को मिल रही है। हल्दवानी में होली पूरे जोश और उमंग के साथ मनाई जा रही है।

वहीं राज्य में हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। भीड़ पर भी नजर रखी जा रही है। राजधानी देहरादून में पुलिस कई जगहों पर मुस्तैद दिख रही है। भीड़ जुटा कर सड़कों पर होली खेलने से रोका जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच होली के दौरान सावधानी बरतने की कोशिश है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें