Haridwar News

मैं मां गंगा जी को साक्षी मानते हुए…DGP ने दिलाई पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को शपथ

 

हरिद्वार : आज रविवार को डीजीपी अशोक कुमार हरिद्वार पहुँचे, जहां डीजीपी ने हरकी पेडी घाट पर पूजा अर्चना की और दु्ग्ध अभिषेक किया और इसके बाद कुम्भ मेला आयोजन में सम्मलित सभी पुलिस एवम पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ ग्रहण कराया। डीजीपी ने सभी जवानों को कुंभ को सकुशल संपन्न कराने के लिए मां गंगा की शपथ दिलाई।

प्रतिज्ञा

मैं मां गंगा जी को साक्षी मानते हुए सत्यनिष्ठा पूर्वक प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं कुंभ मेले के दौरान अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करूंगा। मैं अपने संगठन का गौरव बनाए रखूँगा तथा कुंभ मेले की सर्वोत्तम सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं स्वयं कोरोना महामारी के संक्रमण बढ़ाने का कारण नहीं बनूंगा तथा कोविड संबंधी नियमों का पालन करूंगा मैं मां गंगा जी से प्रार्थना करता हूं कि मुझे अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने की शक्ति प्रदान करें। सभी जवानों ने पूर्ण लवरेज जोश के साथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ संजय गुंज्याल के द्वारा कुम्भ में कुम्भ, पुलिस गीत के बोल कहे जिसे समस्त पुलिस बल ने दुहराया, एवम कुम्भ ड्यटी के दौरान कर्तव्य निर्वहन के लिए आत्मसात किया।हरकीपेडी भ्रमण के पश्चात डीजीपी महोदय द्वारा मेला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां डीजीपी ने संचार, सीसीटीवी निगरानी, 1902 हेल्पलाइन सिस्टम सहित अनेक कक्षों का भ्रमण कर अनेक बिंदुओं पर चर्चा की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें